रोटी से लेकर बर्तनों तक सब होगा स्मार्ट : LG ने उतारी 2026 की हाईटेक होम रेंज

रोटी से लेकर बर्तनों तक सब होगा स्मार्ट : LG ने उतारी 2026 की हाईटेक होम रेंज

राजधानी चौपाल : गुरुग्राम।
तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के दौर में अब घरेलू काम भी पूरी तरह एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भरोसे होते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एलजी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी 2026 की नई एआई-पावर्ड वाशिंग मशीन और किचन एप्लायंस रेंज लॉन्च की है। 

कंपनी का दावा है कि यह नई रेंज खासतौर पर भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे न केवल बिजली और पानी की बचत होगी बल्कि रोजमर्रा के घरेलू काम भी पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएंगे। कंपनी ने प्रीमियम फ्रंट-लोड वाशिंग मशीन सीरीज NT, VX और GVX पेश की है। इन मशीनों में दिया गया ‘AI DD 2.0’ सिस्टम कपड़ों का वजन, फैब्रिक की गुणवत्ता और गंदगी के स्तर को खुद पहचान लेता है।

इसके बाद मशीन अपने आप सबसे उपयुक्त वॉशिंग मोड चुनती है। इससे कपड़ों की बेहतर सफाई के साथ उनकी लाइफ भी बढ़ती है। एलजी ने VX सीरीज की शुरुआती कीमत 62,900 रुपये रखी है। इसमें पेट केयर और माइक्रोप्लास्टिक केयर जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं, जो पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं।

Must Read Hydrogen train update : हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पांचवां देश बना भारत, अधिकतम गति 75 किलोमीटर Hydrogen train update : हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पांचवां देश बना भारत, अधिकतम गति 75 किलोमीटर

हरियाणा, दिल्ली, उत्तर भारत में खारे पानी की चुनौती 

हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में खारे पानी यानी हार्ड वॉटर की समस्या लंबे समय से घरेलू उपकरणों के लिए चुनौती बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए एलजी ने अपनी नई TX टॉप-लोड सीरीज लॉन्च की है। इन मशीनों में ‘हार्ड वॉटर वॉश’ और ‘स्टेन क्लीन’ जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कम गुणवत्ता वाले पानी में भी बेहतर धुलाई सुनिश्चित करते हैं। यह सीरीज 10 से 11 किलोग्राम क्षमता में उपलब्ध होगी। वहीं, बजट ग्राहकों के लिए कंपनी ने नई सेमी-ऑटोमैटिक मशीनें भी बाजार में उतारी हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 17,300 रुपये रखी गई है। कंपनी का कहना है कि ये मशीनें कम पानी में ज्यादा प्रभावी सफाई करने में सक्षम हैं।

किचन एप्लायंस सेगमेंट में भी एलजी ने कई नए प्रोडक्ट पेश किए हैं। भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली बड़ी कढ़ाई और ज्यादा तेल-मसाले वाले बर्तनों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 15 प्लेस-सेटिंग वाला ‘ट्रू-स्टीम’ डिशवॉशर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 73,500 रुपये तय की गई है। इसमें ‘क्वाडवॉश’ तकनीक दी गई है, जो हर दिशा से पानी की ताकतवर स्प्रे कर बर्तनों को बेहतर तरीके से साफ करती है।

28 लीटर का कनवर्टिबल माइक्रोवेव भी आया मार्केट में

इसके अलावा कंपनी ने नया 28 लीटर कनवर्टिबल माइक्रोवेव भी पेश किया है। इस माइक्रोवेव में 28 तरह की भारतीय रोटियां और ब्रेड बनाने के विकल्प दिए गए हैं। साथ ही इसमें एयर-फ्राई फीचर भी मौजूद है, जो कम तेल में खाना पकाने का विकल्प देता है। हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी माना जा रहा है।

एलजी इंडिया का कहना है कि कंपनी का फोकस अब केवल घरेलू उपकरण बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि एआई आधारित स्मार्ट टेक्नोलॉजी के जरिए भारतीय परिवारों की लाइफस्टाइल को आसान और सुविधाजनक बनाना है।

Also Read Amazon Prime Day Sale : सैमसंग अल्ट्रा S25 पर मिल रही 45 हजार तक की छूट, और भी सस्ते फोन, देखें ऑफर Amazon Prime Day Sale : सैमसंग अल्ट्रा S25 पर मिल रही 45 हजार तक की छूट, और भी सस्ते फोन, देखें ऑफर
Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories